नई दिल्ली (युग करवट)। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने पहाडग़ंज क्षेत्र में बिल्डर के कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी एवं वांछित बदमाश पवन पहलवान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी श्री रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्लेखनीय है कि बिल्डर के कार्यालय में हुई दिनदहाड़े फायरिंग के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल था। घटना के उपरांत मार्केट एसोसिएशन ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त की थी।