चाबहार पोर्ट पर अमेरिका का हमला, ईरान ने दिया जवाब
नई दिल्ली (युग करवट)। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। फिर से युद्घ के हालात बन गए हैं। दोनों पक्षों के बयान युद्घ शुरू के संकेत दे रहे हैं। होने तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। बंदर अब्बास, चाबहार, बुशेहर और जास्क समेत कई इलाकों में धमाकों और नुकसान की खबरें हैं। अमेरिकी राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे जहाजों पर हुए हमलों का जवाब बताया और भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं सेंटकॉम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम समझौते के उल्लंंघन का आरोप लगाते हुए पलटवार की चेतावनी दी है। आईआरजीसी ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि ईरानी नेतृत्व ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस आपूर्ति पर असर पडऩे की आशंका भी गहरा गई है, जिससे पूरी दुनिया की नजर अब पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर टिकी हुई है।