प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह वेव सिटी थाने की पुलिस ने काजीपुरा गांव में रहने वाले पूर्व पार्षद आन्नद चौधरी के मकान पर दबिश दी। यह जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद आनंद चौधरी ने कहा कि पुलिस के द्वारा यह असंवैधानिक कार्रवाई बिल्डर के इशारे पर की गई। श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई जहां सभी नियमों को ताक पर रखकर की गई है वहीं भारी तादाद में उनके मकान पर पहुंचे दरोगा और पुलिसकर्मी अवैध तरीके से उनके भाई भतीजों समेत आधा दर्जन से अधिक सदस्यों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां वेव किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया वहीं विभिन्न किसान संगठनों के पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन चलाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दे दी। उधर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के अुनरूप की गई है। इस मामले में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि पुलिस ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रशासनिक टीम की अगुवाई में की।