नई दिल्ली (युग करवट)। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक चिन्ह लगाया, इसे भारतीय सेना के बलिदान, बहादुरी और आतंकवाद के खिलाफ देश के मजबूत संकल्प के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित कई नेताओं ने अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि दी। नई तस्वीरों में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दिखाई दे रहा है, जो देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख का संदेश देता है।