नई दिल्ली (युग करवट)। किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने कई रेलवे टै्रक अपने कब्जे में ले लिए हैं। कई स्थानों पर धक्का मुक्की भी हुई। मोगा में अपनी मांगों को लेकर केकेएम की ओर से गांव महेश्वरी संधूया में रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया गया। किसानों को रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसान ट्रैक तक पहुंचकर रेल यातायात बाधित न कर सकें। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम सहित छह स्थानों पर रेल यातायात रोका गया। आंदोलन के चौथे दिन आज किसानों ने जाखल-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया।