नई दिल्ली (युग करवट)। बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को आयोजित किया जाएगा। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 2026 सीटों पर कब्जा जमाया है। जबकि सत्ताधारी दल रही टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिकी थी। इसी सवाल का जवाब देते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।