गाजियाबाद (युग करवट)। नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा)का 21वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस दौरान 133 छात्रों को प्रमाणपत्र व पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति संदीप होरा, नितिन नोलखा, राजीव अग्रवाल, विदित जैन, निटरा महानिदेशक डॉ.एमएस परमार ने किया। निटरा के महानिदेशक डॉ.एमएस परमार ने कहा कि संस्थान उद्योगोन्मुखी कार्यक्रम चला रहा है जिसमें परिधान निर्माण, डिजाइनिंग, मर्चेडाइजिंग एवं गुणवत्ता पर कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी योगेश तिवारी, नितेश, सत्यनारायण, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक गीता, रमेश यादव और प्रिया त्यागी को पुरस्कृत किया गया।