गाजियाबाद (युग करवट)। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी में उस समय दहशत फैल गई कि जब वहां रहने वाले कॉलोनीवासियों को पता चला कि फ्लैट संख्या बी-१/१ में पिछले काफी समय से साथ साथ रह रहे दिल्ली निवासी ५५ वर्षीय नेम सिंह व ७५ वर्षीय राकेश शर्मा की हत्या हो गई है।
दोनों व्यक्तियों के शव फ्लैट में पड़े मिले हैं। शवों की दशा देखकर ऐसा लग रहा है कि उन दोनों की हत्या कई दिन पहले की गई होगी। उधर दो लोगों के शव एक ही मकान में मिलने की सूचना मिलते ही जहां एसएचओ शालीमार गार्डन अवधेश त्रिपाठी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये वहीं ट्रांस हिंडन जोन का प्रभार देख रहे डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर वन में दो शव पड़े हुए हैं। वहां से बदबू भी आ रही है। इस घटना की सूचना मिलते के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पाया कि मकान का दरवाजा बंद नहीं था और अंदर दो लाशें पड़ी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि मरने वालों के नाम नेम सिंह व राकेश शर्मा थे। नेम सिंह ऑटो चलाता था।
काफी समय से उसके साथ राकेश शर्मा नामक वृद्घ भी रहने लगे थे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि नेम सिंह शराब पीने का आदि था। जबकि वृद्घ किसी बीमारी से ग्रसत थे। डीसीपी ने बताया कि दोनों लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या उनकी हत्या हुई अथवा मौत की वजह कुछ और है आदि सवालों के उत्तर तलाशने के लिये पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है।