गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल भी आज अपने आफिस कार पूल करके पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साइट विजिट पर सभी अधिकारी एक ही वाहन से जाएंगे। जीडीए वीसी ने उनके सरकारी वाहन के साथ चलने वाले प्रवर्तन वाहन का भी प्रयोग बंद कर दिया है। जीडीए वीसी ने अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारी जो ऑफिसर्स कॉलोनी में रहते हैं या एक ही रूट पर उनके आवास हैं, वह सभी कार पुलिंग कर कार्यालय पहुंचे। जीडीए वीसी के मुताबिक जीडीए में दर्जनों विकास परियोजनाएं संचालित हैं, जिनकी मॉनीटिरिंग के लिए लगातार अधिकारियों को आना-जाना लगा रहता है। पहले अधिकारी अलग-अलग वाहनों से साइट विजिट के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब सभी एक ही वाहन में जाएंगे। जीडीए वीसी भी स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ एक ही वाहन में साइट विजिट करेंगे।