गुरुग्राम (युग करवट)। गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता के परिवार की शिकायत और वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत दर्ज कर लिया है। आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया है। गुरूग्राम पुलिस कि एक टीम राजस्थान पहुंची थी और अब उसे दौसा से गुरूग्राम लेकर जा रही है। सोमवार देर रात पीडि़ता सिया उर्फ शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान, भाई और कई परिजन इंसाफ की गुहार लेकर सेक्टर-56 पुलिस थाने पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। डीसीपी ईस्ट संदीप मलिक ने बताया कि घटना का जो वीडियो सामने आया है, उससे साफ पता चलता है कि कार सवार युवक ने जानबूझकर महिला बाइकर को टक्कर मारी थी।