लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दर्शन किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़ेे एक बिल्डर की शिकायत भी जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची। पीडि़तों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीडि़तों को न्याय दिलाया जाए। मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीडि़तों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों भेजा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।