नोएडा (युग करवट)। रायपुर सेक्टर-126 स्थित भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) के संस्थापक सदस्य परवीर शर्मा के कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा संयोजक सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी गारंटी कानून, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, गन्ना किसानों का समय पर भुगतान, आलू की खेती की बढ़ती लागत, किसानों की आत्महत्या, समय पर यूरिया उपलब्ध न होने तथा डीजल की बढ़ती कीमतों से कृषि लागत में हो रही वृद्धि जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। इस अवसर पर अभिमन्यु कोहड़, हर्षदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, महावीर सिंह, नसीब सिंह, संदीप सिंह, चौधरी जीवन सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, प्रहलाद पुनिया, अनिल तालान, सोनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह खालसा, जितेंद्र शर्मा, नितिन बालियान, रामबीर अवाना, विभोर शर्मा, रणवीर अवाना, दिनेश शर्मा, विजेंद्र सिंह चौहान, सुनील दायमा, विजय खटाना, रणजीत शर्मा उपस्थित रहे।