गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली से अलीगढ़ की ओर प्रस्तावित यात्रा के दौरान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। राजेंद्र पाल गौतम अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मांगेराम त्यागी, शशि भूषण शर्मा, राजेश गुप्ता, डोली त्यागी, अजय शर्मा, बीएस नेगी, कपिल यादव, सुशील शर्मा, विश्वदीप त्यागी, हाजी खुर्शीद, अली, रिजवान मलिक, रूबी मलिक, सीमा, नजमीन, पंकज तेजानिया, चंद्रपाल, सूर्यकांत, शिवदत्त अधना, सुरेश शर्मा, ब्रजकांत शर्मा, आचार्य विकास त्यागी, विनोद धाम, रियाज सैफी, श्याम पोरवाल, आबिद अली, पन्नालाल शर्मा, यश कौशिक, आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।