गाजियाबाद (युग करवट)। आज उस समय सनसनी फैल गई कि जब कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बहरे पर हुए एसीपी अंकुर विहार के कार्यालय के पास पहुंच गई। पानी से लबालब सडक़ पर एक युवक की लाश बहती देखकर घटनास्थल के आस-पास तरह तरह की चर्चाऐं व्याप्त हो गई। पुलिस ने उस अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर उसकी शिनाख्त करने व मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास करने शुरू कर दिये।