नोएडा (युग करवट । अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल संधू ने की, जबकि संचालन मोहित चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। ]
मुख्य वक्ताओं में राकेश टिकैत, चौधरी युद्धवीर सिंह, हरेंद्र मलिक, दीपेंद्र हुड्डा, संजय सिंह, सुधाकर सिंह, राजकुमार भाटी, मनोज काका, प्रोफेसर बेअंत सिंह, राजवीर सिंह जादौन और गौरव टिकैत मौजूद रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी को गदा भेंट की गई। कार्यक्रम में सुभाष चौधरी, डम्पी पहलवान, विजय तालान, परविंदर अवाना, अशोक भाटी, मनोज मावी, हरेंद्र प्रधान, प्रदीप भाटी, अनिल खारी, सचिन अवाना, विपिन प्रधान, महेश खटाना, बिजेंद्र चौधरी, कविता जावला, राजीव मलिक, पवन चौरौली, मनोज त्यागी, अमित चौधरी, अनित भाटी उपस्थित रहे।