लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन किया। उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया। मुख्यमंत्री ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर गो माता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को देख बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे स्नेेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट भी दी। पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास आदि मौजूद रहे।