नई दिल्ली (युग करवट)। प्रस्तावित परिसमीन विधेयक को लेकर दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, हैदराबाद तक में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। शरद पवार की एनसीपी-एसपी के बाद एमके स्टालिन की डीएमके ने भी परिसीमन विधेयक का सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है। इस तरह विपक्षी इंडिया गठबंधन की एकता के दावे हवा में उड़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि बिल के लिए ३६० का समर्थन जरूरी है। वो एनडीए गठबंधन ने पूरा कर लिया है।
अब इसमें हो सकता है कुछ सांसद गैरहाजिर भी रहे। उम्मीद है कि बिल इस बार पास हो जाएगा। आज इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़े दलों के नेता गायब रहे। देशभर में इस समय सिर्फ एक सवाल का जवाब ढूढऩे का प्रयास किया जा रहा है। क्या मोदी सरकार संसद से परिसीमन विधेयक को पास करा पाएगी? सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें परिसीमन विधेयक पेश किया जाएगा। अर्जुन राम मेघवाल विधेयक को संसद के निचले सदन में पेश कर सकते हैं। बिल को पेश किए जाने के बाद इस पर बहस होगी और उसके बाद वोटिंग। इन सब संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने से पहले सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संशोधन विधेयक को लोकसभा से पास कराने के लिए जरूरी नंबर जुटाना है। हालांकि, जादुई आंकड़ों की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। कभी इंडिया अलायंस के मजबूत पिलर रहीं दो पार्टियों के रुख साफ करते ही विपक्षी गठबंधन की एकता के तमाम दावे और वादे हवा में उड़ गए हैं। शरद पवार की एनसीपी-एसपी के बाद अब एमके स्टालिन की डीएमके ने भी परिसीमन विधेयक का सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है। इन दोनों दलों के सपोर्ट के बाद मोदी सरकार बिल को पास कराने के जादुई आंकड़े को हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई है। परिसीमन विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच खींचतान चल रही थी। विपक्षी इंडिया गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सहयोगी दलों को एकजुट रखने की थी। हालांकि, इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज पूरी तरह विफल दिख रहे हैं। प्रभावी संख्या 537 रहने की स्थिति में विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को कम से कम 358 वोटों की जरूरत होगी। यह कुल प्रभावी संख्या का दो-तिहाई बहुमत है। सरकार के पास फिलहाल करीब 320 सांसदों का समर्थन है। इसके अलावा डीएमके के 22, एनसीपी (शरद पवार) के 8, वाईएसआरसीपी के 4 और यूपीपीएल के 1 सांसद का समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। इससे संभावित समर्थन का आंकड़ा 355 तक पहुंच सकता है। संभावित समर्थन के बावजूद सरकार को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 3 और वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में सरकार की नजर झारखंड मुक्ति मोर्चा और निर्दलीय सांसदों पर टिकी है।