संतोष यादव को बताया संस्थान के लिए बहुमूल्य संपत्ति, उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा
नईदिल्ली (युग करवट)। वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव ने जब से एनएचएआई के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला है। तब से अब तक एनएचएआई ने कई उपलब्धियों के आयामों को छुआ है। केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री ने वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव को उनकी इन उपलब्धियों, विजन और कार्य के प्रति समर्पण को लेकर उन्हें दस में से दस नम्बर दिए हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री ने कहा कि संतोष कुमार यादव एक समर्पित और मेहनती अधिकारी हैं, जिनके पास व्यापक अनुभव है।
वे अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं और वंचित पृष्ठभूमि वाले लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। रिपोर्टिंग अवधि के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण प्रणालीगत सुधार लागू किए, जिससे कामकाज की दक्षता में काफी सुधार आया। ‘एसेट मोनेटाइजेशन’ आधारित ड्रोन एनालिटिक्स, सक्षम डेटा लेक, नेटवर्क सर्वे व्हीकल और सडक़ों की गुणवत्ता व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने में उनका विशेष योगदान है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनका व्यवहार ना सिर्फ सुखद है बल्कि उनमें टीम का नेतृत्व करने का बेहतरीन कौशल है। वह किसी भी संगठन के लिए एक बहुमूल्य संपत्ति हैं। उनकी सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संतोष यादव अपने सहकर्मियों और अपने अधीन काम करने वालों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखते हैं और वंचित पृष्ठभूमि वाले लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उनके गुणों के मूल्यांकन में उन्हें दस में से दस अंक दिए गए है जिसमें काम के प्रति दृष्टिïकोण, निर्णय लेने की क्षमता, पहल करने की क्षमता, प्रेरित और प्रोत्साहित करने की क्षमता, रणनीतिक योजना बनाने की क्षमता, समन्वय की क्षमता, योजनाबद्घ कार्यो को पूरा करना, कार्य परिणाम की गुणवत्ता में भी उन्हें दस में से दस नम्बर दिए गए हैं। इतना ही अपने कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव ने समय पर और प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता, विशेष रूप से जटिल, गंभीर परिस्थितियों में रूल्स ऑफ बिजनेस का उचित पालन कराया और सौंपी गई शक्तियों के दायरे में तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुगम बनाने और नीति प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर सोच-समझकर सलाह देने में अपनी दक्षता साबित की है। जिम्मेदारियों को स्वीकार करना और सही बात के लिए साहस के साथ खड़े होने की क्षमता के साथ ही उन्हें एक ईमानदार अधिकारी बताया है। साथ ही उनके कार्य पूरा करने का बेहतरीन ट्रैक रिकार्ड है।