गाजियाबाद (युग करवट)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा एवं डॉ. मल्लिका नड्डा यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. उपासना अरोड़ा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मौके पर डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर उनका हमसे मिलने आना और उपासना के स्वास्थ्य के बारे में पूछना उनके आत्मीय स्वभाव, सहजता और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है।