नई दिल्ली (युग करवट)। गुजरात के बनासकांठा में आज डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेता मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। उन्हें देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा। पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते देश के सामने आई समस्याओं के बारे में भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, जब दुनिया में खाद के दामों में उछाल आया, तब भी हमने अपने देश के किसानों पर इस महंगी खाद का बोझ नहीं पडऩे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब देश में आलू से सोना नहीं बल्कि फ्रेंच फ्राइज बन रहा है।