गाजियाबाद (युग करवट)। राजनीति में अपना एक अलग स्थान रखने वाले पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं चल रही है कि वो फिर घर वापसी करेंगे यानि २७ नवंबर को कांगे्रस में वापस आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टिï नहीं हुई लेकिन कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं ने जरूर ये बताया कि सुरेंद्र कुमार मुन्नी की वो कांग्रेस में आ रहे हैं। सुरेंद्र मुन्नी एक ऐसा नाम है जो हर चुनाव में जरूर दिखाई देता है। कोई भी विधानसभा चुनाव हो सुरेंद्र मुन्नी उसमें जरूर भाग लेते हैं। उप चुनाव भी वो जीते थे। ब्राह्मïण समाज से मुन्नी आते हैं और अपने समाज में उनकी मजबूत पकड़ हैं। सुरेंद्र मुन्नी एक ऐसे राजनेता है जो कई हजार वोट व्यक्तिगत तौर पर उनके पास है। आज के दौर में ऐसे नेता बहुत कम है। सभी के दुख-सुख में वो शामिल भी होते हैं।