गाजियाबाद (युग करवट)। साहित्य प्रेमी, शिक्षाविद् एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह कसाना को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में 12वीं बार लगातार सदस्य बनाया गया है। पृथ्वी सिंह कसाना शिक्षाविद् के साथ साहित्य प्रेमी भी हैं एवं राजनीति में एक अलग ही स्थान रखते हैं। भाजपा के होने वाले हर चुनाव में पृथ्वी सिंह कसाना अहम भूमिका निभाते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जब गाजियाबाद से चुनाव लड़े तब भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी वहीं सांसद अतुल गर्ग के चुनाव में भी पृथ्वी सिंह कसाना ने अहम भूमिका निभाई थी। गुर्जर समाज के अलावा अन्य समाज व अन्य धर्मों में भी पृथ्वी सिंह कसाना का काफी सम्मान है। भाजपा के हर कार्यक्रम में वो अपनी भूमिका निभाते हैं।