गाजियाबाद (युग करवट)। निस्तोली गांव मे आर्य समाज समिति निस्तोली अफजलपुर के तत्वावधान में 87वां यजुर्वेदीय महायज्ञ व वेद कथा की अमृत वर्षा के तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा भी अतिथि के रूप में पंहुचे। इस अवसर पर मनोज धामा ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज हमारे समाज की रीढ है। प्राचीन काल से वेदों की शिक्षा दीक्षा लाखों लोगों दूारा ली गयी है जिनमें मनुष्य के जीवन के सुधार के लिये अच्छी अच्छी बातें लिखी गयी हैं। इस अवसर पर आचार्य आर्य नरेश, सहदेव सिंह बेधडक, ओम देव शास्त्री, उदयवीर शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, जितेन्द्र शास्त्री, मास्टर वीर देव सिंह, कृष्ण प्रधान, चौधरी सत्यपाल सिंह, मनीष डागर, आदित्य डागर, वीरेंद्र डागर, नौनिहाल डागर, विक्रांत डागर ,चौधरी सुबक सिंह, चरण सिंह उपस्थित रहे।