गाजियाबाद (युग करवट)। आज जिले के 13 सेन्टरों पर स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव हो रहे हैं, सुबह से भाजपा नेताओं, सांसद, विधायकों ने केन्द्रों पर जाकर कमान संभाल ली। सभी केन्द्रों पर चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर भाजपा नेताओं को तैनात किया गया था। मतदान केन्द्रों पर भाजपा और सपा के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी का ही बस्ता लगा था। लेकिन भीड़ भाजपा के बस्तों पर ही नजर आई। बाकी अन्य बस्ते खाली नजर आएं। भाजपा के बस्तों पर स्थानीय नेताओं के साथ सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी,विधायक संजीव शर्मा, भाजपा नेता अशोक मोंगा,पूर्व मेयर आशु वर्मा,महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पार्षद अमित त्यागी, राजकुमार नागर सहित अन्य भाजपा नेता विभिन्न बूथों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। वहंी सपा की ओर से सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, विशाल वर्मा सहित सपा नेता भी राजकीय पॉलीटेक्निक स्थित मतदान केन्द्र पर मौजूद रहे। अधिकतर केन्द्रों पर स्थित बूथों का यही हाल था।