गाजियाबाद (युग करवट)। आज सिहानी गेट पुलिस चौकी के पास स्थित कब्रिस्तान पर बवाल हुआ। इससे पहले यह मामला सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ता उससे पहले ही कोतवाल भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गये। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे रहीसु उर्फ रहीसुदï्दीन और उसकी पत्नी अंजुम के साथ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने रहीसु पक्ष का विरोध करन ेवाले दूसरे पक्ष आबिद व भूरा आदि को भी वहां से भेज दिया। इस संदर्भ में सिहानीगेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय सिंघल ने बताया कि रहीसु पक्ष कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा करके यहां की फिजा बिगाडऩे की कोशिश करता रहा है। श्री सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल उसकी इस कोशिश को हर समय नाकाम करता रहा है। इस घटना के संदर्भ में एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि जिस रहीसु पक्ष की वजह से आज शांति भंग होने की संभावना बनी वह पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका है। आज भी जब रहीसु पक्ष ने अवैध कब्जा करने के प्रयास में ज्वलनशील पदार्थ लेकर रोड पर हंगामा करना शुरू किया तो उसके विरोध में वहीं पर रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवार वहां पर पहुंच गये। उसके बाद दोनों पक्षों में हॉट टॉक व हाथापाई होने लगी। इसी बीच उक्त मामला की सूचना पुलिस को मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां शांन्ति व्यवस्था कायम की वहीं बवाल करने वाले रहीसु पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि पुलिस आरोपित पक्ष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।