नई दिल्ली (युग करवट)। इंडिया गठबंधन आज शाम एक वर्चुअल बैठक करेगा। इसमें विपक्षी दल वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब इस बात की चर्चा है कि सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को जल्द लागू करने के लिए संसद का सत्र बुला सकती है, जिसमें परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है।