नई दिल्ली (युग करवट)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ गईं। उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी आने वाली किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव की पहली झलक दिखाई गई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, पेश है मेरी किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव की पहली झलक। सोनिया गांधी ने लिखा, यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। यह संस्मरण सोनिया गांधी के सफर को बयां करता है। युद्ध के बाद इटली में उनके बचपन से लेकर, उनके उस रोमांस तक जो उन्हें भारत ले आया, और उन व्यक्तिगत नुकसानों तक जिन्होंने उनके जीवन और उनके अपनाए हुए देश के साथ उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया। इस संस्मरण में इटली में अपने बचपन, कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते, और अपनी सास, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति राजीव गांधी की हत्या की घटनाओं को याद करती हैं। प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने बताया कि बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव 10 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।