गाजियाबाद (युग करवट)। शारदीय नवरात्रों एवं महा नवमी के शुभ अवसर पर समरकूल ग्रुप की एक अन्य यूनिट का शुभारंभ मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया। समरकूल ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने पंडित दिलीप शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-पाठ कर गुप्ता परिवार की छोटी कन्या टियारा को माता स्वरूप मानते हुए, कंपनी की अत्याधुनिक मोल्डिंग मशीनों का पूजन कर उद्घाटन किया। यह नई इकाई मेरठ रोड इन्डस्ट्रियल एरिया सेक्टर 22 में गुलधर मैट्रो स्टेशन के पास गुप्ता ब्रदर्स इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्थापित की गई है। लगभग 60 हजार वर्ग मीटर के विशाल भूखंड में स्थित इस इकाई में समरकूल ब्रांड के कूलरों का निर्माण किया जाएगा। समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि समरकूल एयर कूलर की लगातार बढती मांग को इस इकाई के उत्पादन से पूरा किया जायेगा। ताकि सीजन के समय में सप्लाई चैन में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो। बहुत जल्दी ही इस आधुनिक और विशाल प्लांट से समरकूल ब्रांड कूलर निर्माण के क्षेत्र में देश में नंबर वन होगा। संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि समय के साथ बदलते दौर में इस इकाई की सभी मशीनें आधुनिक तकनीक के साथ तेजी से प्रोडक्शन बढाने में सक्षम हैं।इस अवसर पर समरकूल परिवार के संजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, इवान गुप्ता, नेशनल सेल्स हैड नरेश बत्रा, सुरेश प्रशाद, तरूण कुमार, नीरज गोयल, यश गोयल उपस्थित रहे।