गाजियाबाद (युग करवट)। रोटरी क्लब नेहरू नगर में आज तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अपनी समस्याओं लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों क्लब परिसर में ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक किसानों की नारेबाजी होती रही, जिसके बाद खुद एसडीएम किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद ज्ञापन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि दुहाई में बिजली के तार काट दिए जाने से किसानों को काफी समस्या हो रही है, इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं,जिसे लेकर प्रदर्शन किया गया।
एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद किसानों ने भी प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके अलावा अन्य फरियादियों की भी शिकायतें सुनी गई।