गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ ने वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन कुमार ने बताया कि चयन वेतनमान का निर्धारण परिषदीय शिक्षको को एक ही पद दस वष्ज्र्ञ की सेवा पूरी करने के बाद किया गया था। 12 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने के उपरांत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए की व्यवस्था है। कैडर में कुल स्वीकृत पदों में से अधिकतम बीस फीसदी शिक्षकों को ही वरिष्ठता और पात्रता के आधार पर प्रोन्नत वेतनमान का लाभ अनुमन्य है। इसके आदेश के उपरांत भी शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। संघ ने इस आदेश के तहत चयन वेतनमान दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दर्शन कुमार, जिला महामंत्री प्रवीन कुमार, अवधेश गौड आदि मौजूद रहे।