गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल द्वारा बदमाशों की नाक में नकेल कसने के लिये शुरू किये अभियान को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी कि जब एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी की टीम ने एसीपी सूर्यबली मौर्य की अगुवाई में एक अंतर्राज्जीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये अपराधी के पास से विभिन्न स्थानों से चुराये गये एक दर्जन दुपहिया व दो चार पहिया वाहन, नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान वाहन चोरी का एकल गैंग चलाने वाले अंतर्राज्जीय वाहन चोर ने अपना नाम राकेश निवासी सैक्टर ६३ नोएडा बताया। साथ ही राकेश ने यह भी बताया कि वह अब तक जहां विभिन्न राज्यों में वाहन चोरों का अद्र्घशतक पार कर चुका है वहीं उसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। वाहन चोरी करने के बाद वह उसे किसी सोसाइटी अथवा पार्किंस्थल पर खड़ा कर देता था और ग्राहक मिलने के बाद वो चोरी के वाहन को वहां उठाकर ग्राहक को बेच देता था। पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिये वह बाईक का इस्तेमाल करता था।

इंदिरापुरम पुलिस के हत्थे चढऩे से पहले भी वो किसी वाहन पर हाथ साफ करने की फिराक में था।