नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर रामलीला महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई निगरानी समन्वय समिति की बैठक एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में गई। इस दौरान एक पक्ष ने रामलीला मेले के लिए ठेके छोडऩे का मुद्दा रखा। जिस पर एडीएम सिटी ने विपुल शर्मा पक्ष से मेले आयोजन को लेकर जो एग्रीमेंट हुए हैं, उन सभी की एक-एक कॉपी तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में रामकुमार तोमर की टीम ने एडीएम सिटी को बताया कि इस बार रामलीला मंचन के स्थान को तीन ओर से शेड से कवर कर दिया गया है जबकि बड़ी संख्या में लोग मैदान के बाहर खड़े होकर भी रामलीला का मंचन देखते हैं, शेड लगने से वह मंचन देखने से वंचित रह जाएंगे। जिसे लेकर भी एडीएम सिटी ने शेड हटाए जाने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।