गाजियाबाद (युग करवट)। आशा संगिनी कर्मचारी संगठन ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए एडीएम एलए के माध्यम से डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और इस आंदोलन में शामिल होने की अनुमति भी मांगी। संगठन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सरिता उपाध्याय ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर संगठन आठ अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में धरना देने जा रहा है जिसमें जिले भर से सैंकड़ों आशाएं शामिल होंगी। इस दौरान संगठन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया गया।