नोएडा (युग करवट)। विश्वभारती पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता गंजू, कार्यशाला संचालक डॉ. प्रमेंद्र शर्मा, निधि सक्सेना और विभाग प्रमुखों ने किया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने प्रश्नोत्तर और चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्हें आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां भी कराई गईं, जिनमें प्रश्नों के उत्तर देना और पोस्टर बनाना शामिल रहा। गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को कठिन परिस्थितियों में सजगता, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. प्रमेंद्र शर्मा और निधि सक्सेना का आभार व्यक्त किया गया।