गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रांस हिंडन में बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपना गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मनाया। इस समारोह में देश के बिल्डरों ने शिरकत की, तो वहीं इस अवसर पर मीडिया, चिकित्सक और अधिवक्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक भूमिका निभाने के लिए एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व राज्यसभा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ.पीएन अरोड़ा, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्टï्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, चेयरमैन, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी और एसोसिएशन के पूर्व राष्टï्रीय अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उत्तर प्रदेश के प्रेसीडेंट संजय त्यागी, वाइस प्रेसीडेंट संजय त्यागी, वीवीआईपी के डायरेक्टर वैभव त्यागी ने शिरकत की। इस अवसर पर चेयरपर्सन लालचंद शर्मा ने बताया कि देश भर में यह एसोसिएशन काम करती है।
इसके 25 हजार से अधिक सदस्य हैं तो वहीं देशभर में 265 सेन्टर हैं। इसके अलावा देश भर में इनडायरेक्ट दो लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। समारोह में मीडिया जगत से युग करवट अखबार के प्रधान संपादक सलामत मियां, करंट क्राइम के समाचार संपादक दीपक भाटी, जर्नी ऑफ सक्सेस के समाचार संपादक अशोक शर्मा, अथाह के प्रधान संपादक अशोक ओझा, वरिष्ठ पत्रकार आलोक यात्राी, अमर उजाला से राहुल सिंह, अधिवक्ता जगत से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी, पूर्व बार अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष राकेश कैली, अधिवक्ता पंवार, पूर्व डीजीसी महेन्द्र कुमार मुदगल, पूर्व बार अध्यक्ष अमर पाल तेवतिया, अधिवक्ता पवित्र मोहन शर्मा को सम्मानित किया गया।