गाजियााबद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा बैठक की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी आयाम प्रमुखों एवं अभियान संयोजकों को अभियान को गति देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर के सभी बूथों पर सेवा कार्य आयोजित करने तथा संध्याकाल में प्रत्येक बूथ पर 200 दीपक प्रज्वलित करने का आह्वान किया। सेवा संकल्प अभियान के महानगर संयोजक पंकज भारद्वाज, सह-संयोजक सचिन डेढ़ा और रिचा भदौरिया ने भी महानगर के सभी बूथों एवं सेक्टरों पर प्रत्येक आयाम की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने और अभियान को गति देने पर जोर दिया। बैठक में महामंत्री गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, राम त्यागी, ललित कश्यप, महेंद्र यादव, आशीष चौधरी, रनीता सिंह, विनोद कसाना, मेहताब त्यागी एवं नीरज शर्मा उपस्थित रहे।