गाजियाबाद (युग करवट)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ राष्टï्रीय अध्यक्ष राम अवतार जिंदल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के स्वस्थ सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य कर रही है। राम अवतार जिंदल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का संघर्ष नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को निरंतर नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।