गाजियाबाद (युग करवट)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज कचहरी परिसर में राष्टï्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज विनोद रावत ने करते हुए विभिन्न कक्षों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला जज ने कहा कि राष्टï्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है जिससे दोनों पक्षों का समय बचता है और सरल समाधान होता है। लोक अदालत में सिविल एवं पारिवारिक विवाद, वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण, मकान मालिक, किराएदार विवाद, संपत्ति संबंधी, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटनान दावा, शमनीय आपराधिक मामले, बिजली, पानी, टेलीफोन, मोबाइल बिल विवाद व श्रम संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अनुमानित रूप से आज दो से ढाई लाख मामलों का निस्तारण लोक अदालत में किया जाएगा। सुबह से ही वादकारियों की लाइन कचहरी परिसर में लगना शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में वादकारी अपने मामलों के निस्तारण के लिए कचहरी परिसर पहुंचना शुरू हो गए थे।