नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यूनाईट फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा पूर्व घोषित हड़ताल के तहत आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। केनरा बैंक वर्कमैन एप्लाई यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने नवयुग मार्किट पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन उनके हक की लड़ाई का है। सीबीडब्ल्यूईयू के स्टेट असिटेन्ट सेकेट्ररी सेन्टर कमेटी मेम्बर रोहित कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किए जाने, पीएलआई लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार हर बार आश्वासन देती है लेकिन मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सरकार न सिर्फ कर्मचारियों की मांग सुनें बल्कि इन्हें पूरा करने में जिम्मेदारी भी निभाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं जाएगी, इसी तरह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रीजलन सचिव आलोक सिन्हा, वाइस प्रेसीडेंट महकार सिंह, एजेएस विनोद कुमार, त्रिलोक सिंह, परमवीर सिंह, कृष्ण सिंह, सुमित कुमार, दयानंद कुमार, अभिजीत सिंह, अभिलाष त्यागी, रेखा शर्मा, प्रिया श्रीवास्वत, कुसुमलता, ज्योति आदि सैंकड़ों बैंक कर्मी मौजूद रहे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एम्पलाइज एसोसिएशन ने प्रांतीय सहायक महामंत्री उत्कर्ष सिंह के नेतृत्व में नवयुग मार्किट में प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 28 से 30 सितम्बर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस प्रदर्शन में दुष्यंत चौधरी,नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, तरूण शिवाच, सोनू चौहान, एमपी सिंह, अंकुर ढाका, पारस, स्मिता सिंह, आकाश भगवाने, अमर, विनोद, सुभाष सिंह, गौरव कुमार, सुजीत, महकार,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। बैंकों की विभिन्न संगठनों ने आज जिले भर में प्रदर्शन किया।
लोगों को हुई परेशानी
बैंकों की इस हड़ताल से बैंक के कामकाज करने पहुंचे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हड़ताल के कारण बैंक बंद हैं, कल माह का दूसरा शनिवार और 13 को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है। 14 सितम्बर को भी कई बैंकों में अवकाश रहने की सम्भावना है जिसके चलते मंगलवार से ही बैंकों में कामकाज पटरी पर लौट सकेगा। हालांकि इस दौरान यूपीआई, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग व डिजीटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की सम्भावना है। लेकिन बैंकों में चेक क्लीयरेंस, ऑफलाइन कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं इस हड़ताल में उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन सीधे तौर पर शामिल नहीं हुई है। संगठन ने मांगों को समर्थन किया है।