प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस के होश उस समय उड़ गये कि जब उसे पता चला कि एक मौहल्ले में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ धर्म संप्रदाय विशेष के युवकों के द्वारा किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी से लेकर एसएचओ ट्रोनिका सिटी तक मौके पर पहुंच गये। उसके बाद पुलिस ने पीडि़ताओं के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस वारदात के संदर्भ में जब एसीपी लोनी राम किशन सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उससे पता चला है कि यह घटना रेप की ना होकर छेड़छाड़ की है। श्री सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ रेप हुआ अथवा छेड़छाड़ हुई इसका पता लगाने के लिये जहां पीडि़ताओं का मेडिकल कराया गया है वहीं पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है। साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की कई टीम उनके मकानों व ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उधर जैसे ही इस वारदात की सूचना स्थानीय लोगों व हिन्दूवादी संगठनों को मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।