गाजियाबाद (युग करवट)। हापुड रोड स्थित राष्टï्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गाजियाबाद के पूर्व सांसद व वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह के नाम की उद्घाटन पट्टिका गायब होने और नई पट्टिका लगाए जाने को लेकर काफी विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। विवाद को शांत करते हुए संस्थान में उद्घाटन की पट्टिका को वापस लगाया गया है। इस मामले में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध जताया था। अब इस मामले में तात्कालीन सांसद व वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह की ओर से उनके ओएसडी कुलदीप चौहान ने गाजियाबाद डीएम को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि उद्घाटन पट्टिका के गायब होने, पुलिस जांच के दौरान नई पट्टिका लगाई गई व बैकडेट में अनुमोदन व रिकॉर्ड तैयार किए गए। जो एक गंभीर मामला है। मिजोरम राज्यपाल वीके सिंह ने डीएम से इस मामले में न सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग की है बल्कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की भी बात की गई है। साथ ही जांच के बाद इसकी रिपोर्ट भी राज्यपाल द्वारा तलब की गई है।