गाजियाबाद (युग करवट)। मेरठ में अनशन पर बैठे एडवोकेट एवं दलित नेता रवि गौतम की हालत खराब होने प्रशासन ने उन्हें संतोष अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों का कहना है कि श्री गौतम के परिजनों एवं शुभचिंतकों के आग्रह पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट गये। वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।