नेहरू युवा केंद्र का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
गाजियाबाद (युग करवट)। चार बार के सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेशचंद तोमर ने लखनऊ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई बड़े अधिकारियों एवं बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई अफसरों की शिकायत भी की। साथ ही कई अफसरों की सराहना भी की। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गाजियाबाद के किसी एक अधिकारी के विकेट गिरने की संभावना बन गई है। इस संबंध में पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कई मुद्दों से अवगत कराया है । क्या कार्रवाई होगी अभी इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि ईमानदार मुख्यमंत्री एक्शन लेने देर नहीं लगाते जल्दी ही एक्शन होगा।
रामलीला को लेकर सुरेश खन्ना ने तलब की फाइल
गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की और डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ सारे सबूत दिये। डॉ. तोमर ने संसदीय कार्य मंत्री को बताया कि अलग-अलग पार्टियों से मिलकर डिप्टी रजिस्ट्रार माहौल खराब कर रहे हैं और उन्होंने ऐसी कमेटी को वैध बताया जो रजिस्टर्ड ही नहीं है। उन्होंने बताया कि जीडीए ने अपने पत्र में स्पष्टï रूप से लिखा था कि कौनसी संस्था वैध है और रजिस्टर्ड है और ऐसी संस्था को वैध बताया जो रजिस्टर्ड ही नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि बड़े लोगों की वजह से जो धन कुबेर हैं अधिकारी पूरी तरह से गलत कार्य करके गलत संस्था को वैध बता रहे हैं। डॉ. तोमर ने बताया कि इस संबंध में तत्काल अलका मैडम को मंत्री ने बुलाया और सारी फाइल तलब की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई होगी।
डीजीपी से बोले तोमर अफसर नहीं उठाते सीयूजी नंबर
गाजियाबाद (युग करवट)। लखनऊ प्रवास के दौरान पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से मुलाकात की। तोमर ने मुलाकात के दौरान डीजीपी की इस बात को लेकर सराहना की कि वो व्यस्त होने के बाद भी सीयूजी नंबर उठाते हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि आप सर व्यस्त होते हैं और उसके बाद आप आने वाले नंबरपर कॉल करते हैं ये बहुत ही सराहनीय बात है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि आपके अधीनस्थ अधिकारी बिल्कुल भी सीयूजी नंबर पर बात नहीं करते। पूर्व सांसद ने डीजीपी से कहा कि गाजियाबाद के अधिकारी सीयूजी नंबर उठाते ही नहीं है इस पर डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से भी और उनकी ओर से भी सर्कुलर जारी कि गया है एक बार फिर वो सभी अधिकारियों को निर्देशित करेंगे इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं आयेगी।