गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर की अपनी एक छवि है और भाजपा में वो चार बार सांसद रहे। जाहिर है तमाम बड़े नेता रमेशचंद तोमर की आज भी उसी तरह इज्जत करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी बात को गंभीरता से लेते हैं। डॉ. रमेशचंद तोमर किसानों की समस्या हो, गरीबों की समस्या हो हमेशा आवाज बुलंद करते रहते हैं और उनकी मदद करते हैं। तो ऐसे जमाने में भाजपा के टिकट पर लगातार सांसद रहे जब भाजपा की कोई आंधी नहीं थी। उनका लोगों से सम्पर्क ही उनको लगातार जीत दिलाता रहा है। आज भी वो जनता के बीच रहते हैं। दो दिन से पूर्व सांसद लखनऊ में हैं और उनकी मुलाकातें भाजपा के बड़े नेताओं से हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी मुलाकात हुई कई मुद्दों को लेकर उन्होंने चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये। पूर्व सांसद ने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता केडी त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे षडय़ंत्र से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।