इस गैग का मास्टरमाइंड है रिटायर्ड कर्मचारी
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एवं नोटिस देने का भय दिखाकर कई व्यापारियों को कई करोड़ का चूना लगाने वाले जालसाजों के गैग के तीन नटवरलालों को गिरफ्तार करने में एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी की टीम को बड़ी सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार नटवरलालों के इस गैंग का भंड़ाफोड़ उस समय हुआ कि जब एक व्यापारी ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने खुद को अधिकारी बताकर उससे दो बार में ५५ लाख की रकम नोटिस देने का भय दिखाकर हड़प ली। सूत्रों की माने तो इंदिरापुरम थाने के एसएचओ अजय चौधरी ने उक्त मामले की रिपोर्ट तत्काल कराकर इस गैंग को दबोचने के प्रयास करने शुरू कर दिये। जांच के दौरान पता चला कि यह गैग अभी कई व्यापारियों के साथ ठगी कर चुका है। उसके बाद एसएचओ की टीम ने इन नटवरलालों के गैंग को पकडऩे के लिये जाल बिछा दिया। पुलिस ने अनिल प्रताप, मोनू व बब्लू को गिरफ्तार करके उनके पास से व्यापारी से हड़पी गई रकम में से लाखों की नगदी व दस्तावेज के अलावा अन्य सामंग्री बरामद कर ली। सूत्रों के अनुसार इस गैंग का सरगना रिटायरर्ड कर्मचारी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब यह पता लगाने का भी प्रयास कर रही है कि इस गैंग की मदï्द कौन कौन और किस-किस स्तर का अधिकारी अथवा कर्मचारी करता था।