सहारनपुर (युग करवट)। 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में रालोद की स्वाभिमान रैली की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए पार्टी के नेता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। रैली को पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने 3 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में रामपुर मनिहारान पहुंचकर स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।