शामली (युग करवट)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ग्राम बंतीखेड़ा पहुंचकर दिवंगत हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान के शोकाकुल परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी ली तथा अंकित की दुखद एवं असमय मृत्यु पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस कठिन घड़ी में उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए अंकित हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। चौधरी जयंत सिंह जी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे सब की संवेदनाएं आपके साथ है।