नई दिल्ली (युग करवअ)। स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू के मामले बढऩे के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा हुई। दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के कुल मामले लगभग 2,392 हैं, जिनमें एच1एन1 प्रमुख है। इन्फ्लुएंजा ए+बी के कुल मामले लगभग 2,602 हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले दिए गए आंकड़ों के अनुसार एच1एन1 के लगभग 1,777 से अधिक मामले दर्ज हैं।