गाजियाबाद (युग करवट)। मात्र बीस रुपए के लिए अपने दोस्त की हत्या करने वाले की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसे गोली लगी है।
शालीमार गार्डन थाने के एसएचओ अवधेश त्रिपाठी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मर्डर के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस, आला कत्ल और चोरी की बाईक बरामद की। यह जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एसएचओ अवधेश त्रिपाठी को मुखबिर ए खास से सूचना मिली थी कि जिसने बंगाली कॉलोनी विक्रम एंक्लेव निवासी मुस्ताक की हत्या चाकू से गोदकर की है वो समीर उर्फ गटï्टु आने वाला है। इस सूचना के मिलते ही एसएचओ अवध्ेश त्रिपाठी की टीम डीएवी कट के पास चेकिंग करने लगी। उसी समय बाईक पर युवक ने पुलिस पर फायर करके भागने क प्रयास किया। उसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने समीर उर्फ गटï्टु निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पूछताछ में समीर ने बताया कि पैसे को लेकर उसका विवाद मुस्ताक से हो गया था। जिसके बाद उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।