गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली एनसीआर में स्नेचिंग, लूट व चोरी की वारदातों को करित करने वाले गैंग और सिहानी गेट थाने के एसएचओ राजकुमार गिरी की टीम के बीच हमदर्द तिराहे के पास मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी समीर निवासी मिर्जापुर डबल टंकी के पास विजयनगर मौके का फादा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि जब एसएचओ राजकुमार गिरी टीम के साथ हमदर्द तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तो उसी समय स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक गोली शातिर लुटेरे शादाब मलिक उर्फ शाहरूख निवासी मोती मस्जिद के पास कैला भटï्टा कोतवाली नगर के पैर में लगी। श्रीअहमद ने बताया कि इस बदमाश पर अनेक मुकदमे दर्ज हैं।